Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐतिहासिक होगा प्रदर्शन : शाहिद भाई

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में बदहाल कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 21 अप्रैल-2025 को मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन किया गया है।
आयोजन के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने अपने प्रभार क्षेत्र में आयोजन को सफल बनाने की तैयारी के संबंध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से मिलकर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु को तैयारी की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन उपस्थित थे।
















