Breaking

छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया

छत्तीसगढ़ 11 October 2026 (16)

post

राजनांदगांव। झांसी में आयोजित 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम ने शानदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए असम हॉकी की टीम को 8-0 गोल से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ हॉकी की महासचिव शबनम अंसारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुकाबले के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने 2-2 गोल किए। वहीं करण साहू और विष्णु यादव ने 1-1 गोल कर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

15 खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह

प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम में आदित्या कुमार, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, रोहित रजक, अल्फाज खान, करण कुमार साहू, निशांत तिर्की, शादाब अहमद खान, अर्जुन यादव, अजय तांडी, सैयद समीर अली, सागर सूर्यवंशी, आश्विन कुजूर, शैलेन्द्र वर्मा और विष्णु यादव शामिल हैं। टीम के कोच रवि पारिख और मैनेजर दीपेश चौबे हैं।

12 अक्टूबर को केरल से मुकाबला

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी का अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को केरल हॉकी की टीम के साथ होगा। असम के खिलाफ मिली बड़ी जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। टीम आगामी मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी की इस जीत पर संगठन के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हॉकी इंडिया के सह सचिव फिरोज अंसारी सहित पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई दी। उन्होंने आगामी मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।


You might also like!


RAIPUR WEATHER