Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
सरकार अपराधिक घटनाएं रोकने में फेल, गृहमंत्री को चूड़ी पहनकर बैठ जाना चाहिए : दीपक बैज

राजनांदगांव। जिले में खनिज विभाग व सरकार के निकम्मेपन के चलते अब रेत चोर माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है। रोजाना प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड 49 है, जहां रेत माफियाओं द्वारा निर्दोष ग्रामीणों पर बंदूक तान दी। रेत उत्खन्न और हुई गोलीकांड मामले का अवलोकन करने मंगलवार 17 जून को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज शिवनाथ नदी पहुंचकर रेत तस्करों द्वारा बनाए गए रैम्प का अवलोकन किया, वहीं मोहड़ वार्ड के जिस खेल मैदान में गोलीकांड की घटना हुई, वहां का मौका मुआयना कर वहां के ग्रामीणों से रूबरू चर्चाकर वस्तुस्थिति से वाकिफ होते हुए।
श्री बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि छग विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र व प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार जिले में अपराध की खुली छूट मची हुई है। लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है, जो कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। गृहमंत्री को चूड़ी पहनकर बैठ जाना चाहिए।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि मंगलवार 17 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज राजनांदगांव प्रवास पर थे। वे सीधे रायपुर से मोहड़ वार्ड पहुंचे, जहां विगत दिनों रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत उत्खन्न का विरोध करने पर निर्दोष ग्रामीणों पर बंदूक तानकर गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। मौका मुआयना करने पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला है। निर्दोष ग्रामीण जो घटना में घायल जितेन्द्र साहू व ओमप्रकाश साहू से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्दोष ग्रामीणों को डंडे व गोली से बात कर रही है। शासन-प्रशासन उन अपराधियों को बचाने में लगी है, अगर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी इस प्रकरण में लिप्त है, तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, डोगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश डाकलिया, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, डा. आफताब आलम, जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व ग्रामीणवार्डवासी उपस्थित थे।















