Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम

इस बार मंदिर समिति द्वारा गौ माता के संवर्धन, संरक्षण और उनकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो राजनांदगांव जिले में अपने आप में पहला आयोजन है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंदिर के प्रमुख हरीश यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रज्ज्वलित 91 मनोकामना ज्योतों में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश तथा विभिन्न वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की है। दूर-दराज से आए भक्त यहां पहुंचकर मां महाकाली के दरबार में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा, साफ-सफाई और सुगम दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कामधेनु महायज्ञ के तहत आम जनता को आस्था से जोड़ने के लिए 'एक मुट्ठी चावल का दान, गौ माता का सम्मान' अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर मातृशक्ति के सक्रिय सहयोग से घर-घर से चावल एकत्रित कर रही है।
शारदीय नवरात्र के इन नौ दिनों में महाकाली मंदिर शक्तिधाम में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है।


.jpg)








