Breaking

शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश

छत्तीसगढ़ 10 October 2026 (17)

post

राजनांदगांव। कंवार नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम महाकाली मंदिर (बाबूटोला, वार्ड क्रमांक 1) में इस वर्ष 91 मनोकामना ज्योत कलशों की रोशनी से जगमगा जगमगाएगी। हर साल की तुलना में इस बार भक्तों की संख्या और उत्साह दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मंदिर में इस बार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं उनकी महत्ता संवर्धन संरक्षण को जन जन तक पहुँचाने जनजागरण के उद्देश्य से तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जो जिले में पहली बार हो रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

मंदिर प्रमुख हरीश यादव ने बताया कि इस बार 91 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, उत्तरप्रदेश और वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं।

मंदिर समिति के अनुसार हर साल मनोकामना ज्योत और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ कथा का आयोजन किया गया हैं। जिसमें आम जनता को आस्था से जोड़ने एक मुट्ठी चावल का दान गौ माता का सम्मान अभियान की पहल की गयी हैं। इसके लिए आयोजन समिति भी गठित की गयी हैं जो शहर के प्रत्येक वार्डों में मातृ शक्ति की सहयोग से चावल एकत्रित कर रही हैं। वार्डों में संचालित महिला समूहों का भी इस आयोजन के पार्टी अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER