Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
Chhollywood : मांग सजा दे सजना... को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ी... कृष्णा टाकीज में हुआ फिल्म का प्रीमियर शो
-बेहतरीन कहानी, उम्दा संवाद, गुदगुदाने वाली कॉमेडी और कर्णप्रिय गीतों ने किया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन...

बैगा ग्रुप राजनांदगांव की छत्तीसगढ़ी फिल्म मांग सजा दे सजना के प्रीमियर शो का राजनांदगांव के श्री कृष्णा टॉकीज में शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी।
राजनांदगांव। प्रीमियर शो में फिल्म प्रमुख कलाकार जीत शर्मा, श्रेया पारकर, चेतन शर्मा, चंद्रहास बघेल, कमलेश सिमनकर, शीतल रामटेके और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार श्री कृष्णा टाकीज पहुंचे । फिल्म के निर्माता राजेश मारू और निर्देशक रोहित चंदेल ने ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ कलाकारों का स्वागत किया। फिल्म के कलाकारों ने फिल्म देखने आए दर्शकों का अभिवादन किया तथा दर्शकों के साथ बैठकर फिल्म का लुत्फ उठाया ।
दर्शकों ने फिल्मी कलाकारों के साथ सेल्फी ली
पारिवारिक फिल्म मांग सजा दे सजना को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी । फिल्म देखने के पूर्व अनेक दर्शकों ने फिल्मी कलाकारों के साथ सेल्फी भी ली। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। बेहतरीन कहानी, उम्दा संवाद, गुदगुदाने वाली कामेडी और कर्णप्रिय गीतों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और उन्हें अंत तक बांधे रखा। फिल्म के क्लाइमेक्स को महिला दर्शकों ने सर्वाधिक पसंद किया ।
लंबे अंतराल के बाद बनी इतनी अच्छी फिल्म
फिल्म देखकर निकले अजय मारकंडे ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि बहुत अंतराल के बाद एक साफ सुथरी छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने का अवसर मिला। फिल्म बहुत ही सलीके से बनी है। यह फिल्म दर्शकों को पूरे समय तक सीट से बांधे रखी। शानदार डायलॉग, बेहतरीन कॉमेडी और मनभावन गीत पसंद आए। हर्ष कुमार बिंदू के गीतों और श्यामलेंदु हाजरा, तरूण गड़पायले तथा सौरभ महतो के संगीत से सजे सुमधुर गीत फिल्म की जान है। बेहतरीन कोरियोग्राफी से जहां छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से दर्शक जुड़े वहीं राजनांदगांव जिले के बेहतरीन प्राकृतिक दृश्यों से दर्शक रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिलाओं के साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी ।
.....
















