Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
Chhollywood News:फिल्म 'संगी रे लहुट के आजा' छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को होगी रिलीज...
नई फिल्म: प्रसिद्ध संगीतकार बाबला बागची के निर्देशन में बनी है फिल्म...

Raipur: ब्लॉक बस्टर छतीसगढ़ी फिल्म मोर छैया भुइयां पार्ट-1 व 2 के सफल संगीत निर्देशक बाबला बागची के जोरदार फिल्म निर्देशन में 'संगी रे लहुट के आजा' छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। बताते चलें कि, फिल्मी कैरियर में बाबला निर्देशक सतीश जैन को प्रेरणा और गुरु मानते हैं।
इस फिल्म में कहानी स्क्रीन प्ले ,पटकथा, संगीत एवम निर्देशन के साथ निर्माता बाबला बागची , सुशील गर्ग (पिंटू) निर्देशक ने आगे बताया कि फिल्म म्यूजिकल रोमांस एक्शन फैमिली ड्रामा के साथ मनोरंजन का भरपूर मसाला दिखाया गया है, फिल्म में 2 हीरो हैं, प्रतीक एवं प्रकाश अवस्थी इनके साथ हिरोइन सिल्की , शिखा चिताम्बरे रोमांस करते नजर आएंगी। फिल्म मे 6 गाने हैं। फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखरेंगे योगेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह, सतीश जैन, हेमलाल कौशल, मोहन सुंदरानी, लखी सुंदरानी,गुलाम हैदर मंसूरी, सिग्मा उपाध्याय, धर्मेंद्र अहिरवार, सानी धबड़े अनिता उपाध्याय है। फिल्म में कैमरे में कमाल दिखाया है दिनेश ठक्कर दादा ने एवं कोरियोग्राफी की है दिलीप व्यास व चंदनदीप ने। फिल्म को पूरन किरी ने संपादित किया है। यह फिल्म आगामी 11 अक्टूबर 2024 को प्रदेश में रिलीज की जाएगी।
==















