Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
Upcoming on OTT Platform: वश ने आईएमडीबी रेटिंग में सुपरनैचरल हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान को दी मात...
entertainment: इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म शेमारूमी पर रिलीज होगी वश

साल 2023 के फरवरी महीने में 'वश' नामक फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई, जिसके बाद गुजराती सिनेमा को एक नई दिशा और नया नजरिया मिला। 'शैतान' की सफलता के बाद, दुनिया ने अब गुजराती अभिनय इंडस्ट्री की रचनात्मक प्रतिभा पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
मुंबई। दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में अपने काले जादू का तड़का लगा चुकी अजय देवगन की 'शैतान' फिल्म गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। 'वश' नामक इस फिल्म में हितेन कुमार, हितू कनोडिया और जानकी बोड़ीवाला जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं। खबर है कि दर्शकों की मांग पर, अब 'वश' इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म शेमारूमी पर रिलीज होगी। ज्ञात हो कि शेमारूमी को गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री का घर माना जाता है। ऐसे में 'शैतान' फिल्म के बाद इस रोचक फिल्म को देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।
पता हो, 'वश' इस बेहतरीन फिल्म ने 'शैतान' नामक इसके हिंदी रीमेक को भी प्रेरित किया, जहां मुख्य भूमिका में, जानकी बोड़ीवाला ने अपनी मुख्य भूमिका को दोहराया है। 'वश' की मनोरंजक कहानी में, हितेन कुमार ने नेगेटिव लीड का किरदार निभाया है, जो अलौकिक क्षमताओं से संपन्न हैं और उन्होंने वशीकरण के चंगुल में एक मासूम परिवार को फंसा रखा है। 'वश' के निर्माण में कृष्णदेव याग्निक, मनन रावल और जय भट्ट की रचनात्मक प्रतिभाएँ शामिल थीं।
वशीकरण की एक अलग दुनिया में ले जाने वाली यह फिल्म अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को दहला देगी। इतना ही नहीं 'वश' फिल्म की अद्भुत कहानी ने 'शैतान' की 7.5 रेटिंग्स को पीछे छोड़ते हुए 8.3 की सराहनीय आईएमडीबी रेटिंग से 'शैतान' फिल्म को मात दी है। ऐसे में 'वश' फिल्म की इस दिलचस्प कहानी को डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना रोचक होगा, जहां दर्शक अपना फैसला खुद ले सकते हैं।
.............















