Breaking

on zee cinema 'घूमर' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए हौसले और जज्बे की शानदार कहानी...

मनोरंजन 29 June 2024 (521)

Sunday Special: युवा क्रिकेट स्टार अनीना के सफर की दमदार और रोचक कहानी है यह फिल्म...

post

देश24 न्यूज: 

Mumbai: जिंदगी जब मुंह पे दरवाजा बंद करती है, तब उसे खोलना नहीं, तोड़ना पड़ता है, इस टैग के साथ जी सिनेमा पर घूमर (#Ghoomar) के प्रीमियर में इंसानी हौसले और अटूट जज्बे की सच्ची मिसाल देखने के लिए तैयार हो जाइए। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अभिनीत, यह फिल्म एक युवा क्रिकेट स्टार अनीना के सफर की कहानी है, जिसकी जिंदगी उसकी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय शुरूआत से ठीक पहले पूरी तरह बदल जाती है और फिर कैसे वो विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए उनसे पार पाती है। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित, घूमर (#Ghoomar) के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ प्रेरणा और मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, रविवार, 30 जून को रात 8 बजे सिर्फ़ जी सिनेमा (#zee cinema) पर।


यह फिल्म एक स्पोर्ट्स सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें दो इंसानों- एक गुरु और दूसरी शिष्या का सफर है, और कैसे दोनों एक-दूसरे को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करते हैं। यह इंसानी हौसले और तमाम मुश्किलों से उभरकर सामने आने की कहानी है। सैयामी खेर, जो असल जिंदगी में एक पूर्व क्रिकेटर हैं, एक खिलाड़ी की बेहतरीन बॉडी लैंग्वेज और भावुक चित्रण के साथ अपने किरदार को विश्वसनीय बना देती हैं। शबाना आजमी ने अनीना की दादी का रोल निभाया है और महानायक अमिताभ बच्चन ने इसमें खास कैमियो किया है, जो इस फिल्म में चार चांद लगाते हैं। इन दोनों एक्टर्स की मौजूदगी कहानी में एक खास परत जोड़ती है।

सैयामी खेर ने कहा, घूमर (#Ghoomarमेरे लिए बहुत खास है जहां मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनी जो इंसानी जज्बे की सच्ची मिसाल है। यह ऐसा रोल है जिसे निभाने का मैंने अपनी पूरी जिंदगी में सपना देखा है। इस फिल्म ने मुझे अपने बारे में और ज्यादा सिखाया। यह समाज के उपेक्षित वर्ग की कहानी है और मुझे लगता है कि पूरा भारत इससे जुड़ेगा क्योंकि यह सभी मुश्किलों से आगे बढ़कर जीतने के बारे में है। स्पोर्ट्स ने मुझमें कभी हार ना मानने का जज्बा जगाया है और इस फिल्म ने मुझे उस मानसिकता में गहराई से उतरने का मौका दिया। मैं हमेशा बाल्की सर की आभारी रहूंगी। वे बहुत खास हैं और मैं चाहती हूं कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिले। मैं जी सिनेमा पर इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को इस कहानी और खेल से परे प्रेरणा मिलेगी। आर बाल्की ने कहा, घूमर फिल्म के कलाकारों और क्रू की लगन और उनके जुनून ने इस कहानी को सबसे खूबसूरत तरीके से साकार किया है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को उतना ही प्रेरित करेगी, जितना इसने हमें प्रेरित किया है। 

युवा बल्लेबाज अनीना अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली होती है, लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले वो अपना दाहिना हाथ खो देती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में एक नाकाम क्रिकेटर आता है और उसे नई उम्मीद देता है। कुछ अनोखे प्रशिक्षण के साथ, वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाज बनने का लक्ष्य रखती है। क्या वो अपने सपने को फिर से जी पाएगी? जानने के लिए देखना न भूलें 'घूमर' का प्रीमियर, रविवार, 30 जून को रात 8 बजे, जी सिनेमा (#zee cinema) पर।

==


You might also like!


RAIPUR WEATHER