Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का शहर कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत

राजनांदगांव। जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन राजनांदगांव जिला साहू संघ द्वारा किया गया, जिसमें छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 25 मार्च, दिन-मंगलवार को स्थानीय साहू सदन बसंतपुर, चिकित्सालय के पास भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में आगमन हुआ। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का न्यू सर्किट हाऊस में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि जिला साहू संघ द्वारा जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे थे। इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेसजनों से मुलाकात करने बसंतपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस पहुंचे, जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुल गुलदस्ता व फुल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज ने उपस्थित कांग्रेसजनों को भक्त शिरोमणी माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, सुदेश देशमुख, पंकज बांधव, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, रौशनी सिन्हा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, फिरोज अंसारी, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, हफीज खान, संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, राजा तिवारी, अशोक फडनवीस, शकील रिजवी, शैलेश ठावरे, दुलारी साहू, मनीष साहू, सुरेन्द्र देवांगन, संगीता साहू, मधुकर वंजारी, हेमु सोनी, सुरेन्द्र गजभिए, चेतन सिन्हा, अवधेश प्रजापति, शौर्य वैष्णव, दीनू साहू, अमित जंघेल, नीरज कन्नौजे, जितेन्द्र सिन्हा, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकर, शैलेष रामटेके, विजय अग्निहोत्री, विनोद गेंडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
















