Breaking

अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ 27 November 2026 (12)

post

डोंगरगढ़। अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव का दिन सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक मुलाकातों के नाम रहा। इस दौरान उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और परिचितों से मुलाकात कर पुराने संबंधों को आत्मीयता से सहेजा।

प्रवास के दौरान यादव सबसे पहले डोंगरगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. महेश तिवारी के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी से भेंट कर डॉ. तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. तिवारी के सेवाभाव, सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसी क्रम में होटल राज इन में जलपान के दौरान प्रतिष्ठान संचालक हरविंदर एस. मंगे सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिचितों से मुलाकात हुई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक विषयों और आपसी समन्वय को लेकर बातचीत हुई।

यादव श्री मुन्नालाल नंदेश्वर के यहां आयोजित पारिवारिक विवाह समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिजनों और अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपति के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सौमित्र सोनी, गौशाला कमेटी अध्यक्ष गोविंद चोपड़ा, पार्षद सुमित ताम्रकार, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कंडरा सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मधुसूदन यादव का यह संक्षिप्त प्रवास सामाजिक मेल-मिलाप, संवेदना और पारिवारिक सहभागिता का अवसर बना।


You might also like!


RAIPUR WEATHER