Breaking

भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक

छत्तीसगढ़ 27 November 2026 (14)

post

राजनांदगांव। संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन की राजनांदगांव इकाई ने संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान का संदेश देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को संविधान की पुस्तक भेंट की। जिला अध्यक्ष मुकेश सेंड के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस पहल के माध्यम से संगठन ने संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नारायण कन्नौजे, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव संतोष रजक, महिला उपाध्यक्ष जया श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता यमन देवांगन तथा अधिवक्ता जितेंद्र साहू, ललित देवांगन, अशोक राव और सुभाष सिंह मौर्य को संविधान की पुस्तक भेंट की गई। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और एसडीएम को भी पुस्तक प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भीम आर्मी के जिला मंत्री इमानवेल सिंह, जिला प्रवक्ता शोभाराम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा बागड़े, शहर उपाध्यक्ष युवराज कन्नौजे, सदस्य ललित साहू सहित संगठन के अन्य साथी उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER