Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
Chhollywood News : घड़ी नजदीक... श्याम टाकीज रायपुर सहित 18 सिनोमाघरों में 15 मार्च को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के'...
नई फिल्म-नई कहानी : पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है 'भूख मया के' -फिल्म के प्रदर्शन की जोरदार तैयारी

निर्माता बादल पांडेय व अनिल पांडेय कृत एवं लेखक निर्देशक फिरोज हसन रिजवी, ममता फिल्म क्रिएशंस नागपुर (Nagpur) के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी (Chhattisgarhi) फिल्म (film) 'भूख मया के' (Bhukh Maya Ke) आगामी 15 मार्च से महाराष्ट्र (नागपुर) एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सिनोमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म के प्रदर्शन की जोरदार तैयारी की जा रही है।
Chhollywood News: रायपुर. (Bhukh Maya Ke) 'भूख मया के' फिल्म के निर्माता अनिल पांडेय एवं निर्देशक फिरोज हसन रिजवी ने बताया कि की 'भूख मया के' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। आज के दौर में भी लोगों में जाति, सामाजिक भेदभाव, अंधविश्वास और नारी वर्ग के लिये हीन भावना एवं सामाजिक कुरीतियां कहीं न कहीं हावी हैं।
Chhollywood News: इसी आधार पर एक अबला नारी के जीवन के उतार-चढ़ाव के संघर्ष की कहानी लेकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। 'भूख मया के' (Bhukh Maya Ke) फिल्म के माध्यम से सामाजिक, पारिवारिक व धार्मिक सौहार्द्र का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म को आगामी 15 मार्च से 25 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के गाने सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शको की पहली पसंद बने हुए हैं।
Chhollywood News: एक्शन सुपर स्टार दिलेश साहू, गरिमा शर्मा, रियाज खान, नेहा शुक्ला,राम यादव, काजल घरडे, उपासना वैष्णव, राजहंस भारद्वाज, मुन्ना, डॉ. ललित रामटेके, हरिश सोनकर नरेन्द्र हिरवानी व अर्जुन साहू ने जबरदस्त अभिनय का जलवा दिखाने एवं निर्देशक रिजवी की उमीदों में खरा उतरने की पुरजोर कोशिश की है। संगीत- प्रफुल बेहेरा ने दिया है। इसी तरह फिल्म में गीत में स्वर पं. विवेक शर्मा, सुनील सोनी, शुभम साहू, गायिका कंचन जोशी व चाईना त्रिपाठी ने दिया है। वही गीत- राजहंस भारद्वाज, गजेन्द्र हरिहारनो, अनिल मंडावी, लक्ष्मण देशमुख, लक्ष्मी सिंहा ने बनाया है। फिल्म के सह निर्माता- शरीफ दीवान, राकेश कनोजे हैं। फिल्म के वितरक मां फिल्म तरून सोनी है, जो फिल्म के प्रमोशन एवं वितरण को लेकर काफी सजग हैं।
.........
















