Breaking

Vedanta News: वेदांता एल्यूमिनियम ने भारतीय मानक ब्यूरो से सातवां प्रमाणन प्राप्त किया...

व्यापार 02 August 2024 (450)

उपलब्धि: छत्तीसगढ़ में बनने वाली 12एमएम वायर रॉड भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित...

post

देश24 न्यूज: 

कोरबा: वेदांता एल्यूमिनियम की बाल्को यूनिट में बनने वाली 12एमएम वायर रॉड अब भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित है; इसने 6 अतिरिक्त उत्पाद श्रेणियों के लिए पुन:प्रमाणन भी प्राप्त किया है


भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने घोषणा की है कि भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को), कोरबा, छत्तीसगढ़ में बनने वाली 12एमएम वायर रॉड को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। इस नई प्रमाणित 12एमएम एल्यूमिनियम वायर रॉड के कई विविध उपयोग हैं; मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल व पावर ट्रांस्मिशन में इसका इस्तेमाल किया जाता है; इस रॉड की चालकता बेहतरीन है, यह हल्की व टिकाऊ है।

वेदांता एल्यूमिनियम भारत एल्यूमिनियम उद्योग की पहली कंपनी है जिसने अपने अनेक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए बीआईएस प्रमाणन हासिल किए हैं। यह नया प्रमाणन बेमिसाल उत्पाद क्वालिटी एवं एल्यूमिनियम उद्योग में निरंतर नवाचार हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। 

12एमएम वायर रॉड के नए बीआईएस प्रमाणन के साथ ही ब्यूरो ने कंपनी की 6 अतिरिक्त उत्पाद श्रेणियों का पुन:प्रमाणन भी किया है: ईसी इनगॉट, अलॉय इनगॉट, प्राइमरी इनगॉट, रोल्ड शीट, रोल्ड कंडक्टर प्लेट व रोल्ड प्लेट सामान्य इंजीनियरिंग उद्देश्यों के लिए - ये सभी कंपनी की बाल्को इकाई में बनाए जाते हैं। इन प्रमाणनों के साथ वेदांता की बाल्को यूनिट के पास अब 7 बीआईएस प्रमाणन हो गए हैं, जो कुल 17 उत्पादों को अपने दायरे में लेते हैं, इनसे कंपनी को बाजार में बहुत फायदा मिलेगा।

गुणवत्ता उत्कृष्टता पर वेदांता एल्यूमिनियम के फोकस के बारे में कंपनी के सीईओ जॉन स्लेवन ने कहा, वेदांता एल्यूमिनियम में हम निरंतर ऐसे आला दर्जे के एल्यूमिनियम उत्पाद प्रस्तुत करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं जो उच्चतम मापदंडों को पूरा कर सकें। ये बीआईएस प्रमाणन हमारे कड़े क्वालिटी कंट्रोल और उन्नत उत्पादन तकनीकों को दर्शाते हैं, इनके बल पर हम विविध उद्योगों एवं वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं दे पाएंगे। हमारे पास ऐसे उत्पादों की विविधतापूर्ण रेंज है जिन्हें उद्योग के मानकों से भी आगे बढ़ जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

==


You might also like!


RAIPUR WEATHER