Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का मध्य प्रदेश में हुआ प्रवेश...
दमकेगा रूप: इंदौर में लॉन्च हुआ पहला Exclusive Showroom...

Indore: बीते कुछ समय में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों में डायमंड ज्वेलरी (Diamond Jewelery) को लेकर रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। ग्राहकों को इसकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी (Kisna Diamond and Gold Jewelery) ने मध्य प्रदेश में भव्य प्रवेश किया है। पहला एक्सक्लूसिव शोरूम (Exclusive Showroom) हाल ही में, अहिल्या नगरी, इंदौर में शहनाई रेजीडेंसी, होटल अमर विलास के सामने, एबी रोड, इंदौर खोला गया, जिसका भव्य उद्घाटन श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप; श्री पराग शाह, डायरेक्टर किसना डायमंड ज्वेलरी, इंदौर शहर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं कइखअ नेशनल प्रेजिडेंट श्री पृथ्वीराज कोठारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह भारत में KISNA का 32वाँ शोरूम है।
उद्घाटन को विशिष्ट बनाते हुए मध्यप्रदेश के टॉप स्टूडेंट्स को 'डायमंड्स आॅफ एमपी' स्कॉलरशिप के माध्यम से सम्मानित किया गया। यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को प्रदान की गई, जिन्होंने वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस तरह की पहल करने वाला यह भारत का पहला शोरूम बन गया है।
किसना (#KISNA) की समाज को वापस देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, लॉन्च इवेंट के दौरान वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही, आॅफर के रूप में किसना डायमंड पर 20% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट की पेशकश कर रहा है।
उद्घाटन के बारे में टिप्पणी करते हुए, घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप, ने कहा, "हम इंदौर में अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह विस्तार हमारे 'हर घर किसना' विजन के अनुरूप है, जहाँ हमारा लक्ष्य खुद को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रैंड के रूप में स्थापित करना है, ताकि हम प्रत्येक महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार कर सकें। सभी मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धि और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
लॉन्च को लेकर उत्साहित, पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, मध्य प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित है। इंदौर का बाजार परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करता है, और हम इस जीवंत शहर में अपने नए स्टोर और सार्थक पेशकशों के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएँ देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा नया शोरूम ग्राहकों को खरीदारी के बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, जो नवीनतम ट्रेंड्स के साथ स्थानीय पसंद का आदर्श मिश्रण शामिल करता है। फ्रेंचाइजी पार्टनर संजय सर्राफ एवं सौरभ सर्राफ ने कहा, किसना का गर्वित भागीदार होने के नाते, हम इस प्रतिष्ठित ब्रैंड को इंदौर में लाने के लिए अत्यंत प्रसन्न हैं। हमारा शोरूम एक शानदार और व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे हर ग्राहक को उनकी पसंद की परफेक्ट ज्वेलरी मिले।
गौरतलब है कि इंदौर में राज्य और जिला स्तर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के शीर्ष छात्रों के अतिरिक्त विकलांग श्रेणी और जरूरतमंद श्रेणी के अंतर्गत भी स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कक्षा 12वीं के अंतर्गत दो छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी
किसना (#KISNA) डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी उच्च गुणवत्ता और अनूठी डिजाइन्स वाली ज्वेलरी के साथ अपने ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करती है। किसना शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, 'डायमंड्स आॅफ एमपी' स्कॉलरशिप की पहल कर रहा है, जो छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सँवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
==















