Breaking

सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ 19 April 2026 (27)

post

देश24 न्यूज: 

सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में 18 से 20 अप्रैल 2026 तक ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर हस्तलेखन और सृजनात्मक लेखन कौशल को बढ़ावा देना था।
कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति श्रीमती ईशा गांधी ने विद्यार्थियों को ब्रश पेन के सही उपयोग, अक्षरों की संरचना और विभिन्न शैली (फॉन्ट) में लेखन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में अभ्यास करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने कहा कि कैलिग्राफी न केवल लेखन को आकर्षक बनाती है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य और सौंदर्यबोध को भी विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कला को निरंतर अभ्यास के माध्यम से निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।
ज्ञातव्य है कि श्रीमती ईशा गांधी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भूतपूर्व छात्र एवं दोरनापाल के डीएसपी निशांत पाठक की धर्मपत्नी है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER