Breaking

भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

छत्तीसगढ़ 18 April 2026 (19)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। शहर के भदौरिया चौक स्थित ऋषभ टावर में चप्पल-जूते रखने और थूकने के स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने के मामले ने धार्मिक भावनाओं को भड़का दिया है। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है और इससे समाज में आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल उक्त तस्वीरें हटाई जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
शिकायत दर्ज कराने के दौरान मंच के कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा, जुगल गुप्ता, हेमलाल ढीमर, ऋषभ मल सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन द्वारा व्यापक आंदोलन किया जाएगा।


You might also like!


RAIPUR WEATHER