Breaking
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
- बीएनसी मिल के तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय ...
विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

राजनांदगांव। समाज में बढ़ती सुनियोजित जिहादी घटनाओं और हिन्दू महिलाओं के शोषण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने इसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता के खिलाफ चेतावनी और जागरूकता का माध्यम बताया।
जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने बताया कि नासिक के टीसीएस में लव जिहाद का षड्यंत्र, अमरावती में 19 वर्षीय युवक द्वारा 180 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण, हिंदू महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण जैसी घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता के कारण समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
पुतला दहन का कार्यक्रम में प्रांत के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अरुण गुप्ता, जिला मंत्री त्रिगुण सादानी, जिला संयोजक बजरंग दल राहुल बलदेव मिश्रा, पार्षद शिव वर्मा, जिला विशेष संपर्क प्रमुख लाल मुनई सिंह, जिला समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध, जिला सत्संग प्रमुख चंद्रेश जैन, जिला सेवा प्रमुख राज तंवर, जिला मठ मंदिर अर्चक प्रमुख जुगल शर्मा, नगर अध्यक्ष शिव वर्मा, नगर मंत्री अंकित खंडेलवाल, नगर उपाध्यक्ष योगेश मुदलियार, अरविंद साहू, राजू वर्मा, जिला मातृशक्ति संयोजिका बबीता मिश्रा, बजरंग दल के जिला महाविद्यालयीन प्रमुख गगन साहू, बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रिंस प्रशांत हाथीबेड, बजरंगी भावेश निर्मलकर, नगर सह संयोजक गौरव शर्मा, मनोज वर्मा, आशु पटेल, राहुल ताम्रकार, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक सिन्हा, सह प्रमुख साप्ताहिक मिलन प्रमुख सारंग ताम्रकार, दीपक राजपूत, वेदांश शर्मा, टीकाराम त्यागी, पप्पी भाटिया, बसंतपुर बस्ती संयोजक आशुतोष गुप्ता, दीप यदुवंशी, ठाकुर राम साहू सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संगठन सतर्क रहेगा और राष्ट्र व सनातन धर्म की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।












