Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां जरूरी
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा से जिले के कई गांवों में पानी जमा हो गया है

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा से जिले के कई गांवों में पानी जमा हो गया है और इससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। इस संबंध में डीसी विनीत कुमार के निर्देशानुसार जिले के समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की बैठक सिविल सर्जन के कार्यालय में हुई। सिविल सर्जन डा. रंजू सिगला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डा. रंजू सिगला ने बताया कि दस्त, हैजा, टाइफाइड, पीलिया और उल्टी आदि बरसात के रोग हैं, जिनसे थोड़ी सी सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। आम लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अधिक जागरूक किया जाए और सावधानी बरतने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से डायरिया या बुखार की जानकारी लें और डायरिया की स्थिति में मौके पर ही ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए जाएं और बुखार होने पर खून की जांच कराएं और पूरी जानकारी देने के साथओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए जाएं










.jpg)





