Breaking

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया, अलवा फाउंडेशन ने काटा केक

छत्तीसगढ़ 28 May 2026 (18)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिवस बेहद उत्साह और सामाजिक सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलवा फाउंडेशन द्वारा एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबुद्ध जनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अलवा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से केक काटकर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशहित में उनके निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्री गडकरी द्वारा देश के कोने-कोने में बिछाए जा रहे सड़कों के जाल और परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक व क्रांतिकारी बदलावों की जमकर सराहना की।
स्थापना और विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए अलवा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने कहा कि नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश के भीतर आधुनिक सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे और इंफ्रास्ट्रख्र विकास को एक नई और अभूतपूर्व दिशा मिली है। हाईवे मैन ऑफ इंडिया के रूप में प्रसिद्ध श्री गडकरी के कार्य न केवल देश के विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि देश के युवाओं और सामाजिक संगठनों के लिए भी एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं।
इस गरिमामयी आयोजन में अलवा फाउंडेशन की पूरी टीम ने मुस्तैदी के साथ अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत टक्कर, यशवंत, काकु, जरीना, माही रामटेके एवं धनमत गजबये सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाज में एकता, समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ इस उत्सव को मनाया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमुदाय और राहगीरों के बीच मिठाई का वितरण कर खुशियां साझा की गईं। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी ओर से हरसंभव भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER