Breaking
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 151 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा
- गौरी नगर में गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
- नवोदय की कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स तकनीक
- प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइ...
- नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन, एआर और वीआर तकनीक
- आरक्षण के मुद्दों पर 25 अक्टूबर को निकलेगी महारैली
- शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क हादसे में मौत ! ट्विटर पर खबर हो रही ट्रेंड

अमेरिका। खालिस्तानी आतंकवादी सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार है। ' खबर पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन ट्विटर पर उनकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू सहित खालिस्तानी समर्थकों में भय का माहौल बना हुआ था।
पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत, और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को खतरा था कि अब उसका भी नंबर आने वाला है। विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश करता रहा है। 29 अप्रैल 2022 को उसी ने 'खालिस्तान स्थापना दिवस' मनाने का ऐलान किया था। इसके विरोध में पटियाला में एक संगठन ने खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला था।















