देश24 न्यूज:
-आचार संहिता लागू-
.छत्तीसगढ़.
-पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को: बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा
-दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को: कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा
-तीसरे चरण का मतदान 7 मई को: रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा
- 4 जून को लोकसभा चुनाव मतगणना होगी, यानी चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे
-छत्तीसगढ़ में 21 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
-प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बढ़े 1 लाख 20 हजार 92 मतदाता
कहने-सुनने में थोड़ा अटपटा भले लगे लेकिन यह सच है कि आचार संहिता लगते ही देश में नई सरकार बनाने के लिए अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ समेत देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में सात चरणों में मतदान होगा और चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं बात करें अगर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों की चुनावी तारीख की, तो प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा।
Loksabha Chunav: रायपुर. पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इसी तरह तीसरे चरण में 7 मई को छत्तीसगढ़ की रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख भी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में 21 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर की लोकसभा सीट पर मतदान होना है। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होगा। देश की 543 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बीच छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को एक सीट, 26 अप्रैल को 3 सीट और 7 मई को 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। साल 2019 में भी प्रदेश में 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। वहीं प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़े हैं।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06, एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट आरक्षित है। प्रदेश में वोटिंग के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटर्स की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।
इससे पहले साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 35 लाख 82 हजार 366 मतदाताओं ने वोट किया था। प्रदेश की 11 सीटों पर कुल 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में रायगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77.78 प्रतिशत और सबसे कम बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.36 वोट प्रतिशत था।
कम हुए हैं 277 थर्ड जेंडर मतदाता:
Loksabha Chunav: 85 प्लस उम्र के मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग की सुविधा दी गई है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में 80 से ज्यादा उम्र वाले 1 लाख 86 हजार 215 वोटर्स है। इनमें से 85 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 64 हजार से ज्यादा है। इसके अलावा प्रदेश में 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 2 हजार 462 है। इसी तरह लोकसभा चुनाव में 2.05 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीबद्ध है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 5 साल में 15 लाख 96 हजार 967 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 7 लाख 41 हजार 942 पुरुष और 11 लाख 26 हजार 505 महिला मतदाता बढ़े हैं। हालांकि, 277 थर्ड जेंडर मतदाता कम हुए हैं। इस बार 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यांग मतदाता हैं।
महिला वोटरों की संख्या अधिक:
Loksabha Chunav: प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या कुल 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 है। राज्य में महिला मतदाताओं का जेंडर रेश्यो पुरुषों से अधिक है। यहां 1000 पुरुष वोटर पर 1,015 महिला मतदाता हैं।
छत्तीसगढ़ में 3 चरण में वोटिंग
पहला चरण:
लोकसभा सीट- बस्तर- मतदान - 19 अप्रैल
अधिसूचना - 20 मार्च- नामांकन की आखिरी तारीख - 27 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच - 28 मार्च- नाम वापसी - 30 मार्च
....
दूसरा चरण:
लोकसभा सीट- कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद- मतदान - 26 अप्रैल
अधिसूचना - 28 मार्च-नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच - 5 अप्रैल - नाम वापसी- 8 अप्रैल
....
तीसरा चरण:
लोकसभा सीट- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा - मतदान - 7 मई
अधिसूचना - 12 अप्रैल - नामांकन की आखिरी तारीख - 19 अप्रैल
....
5 साल में बढ़े 15 लाख से ज्यादा मतदाता:
... 2024 में कुल मतदाता- 2,05,13,252 ...
पुरुष मतदाता- 1,01,80,405 (49.63%)
महिला मतदाता- 1,03,32,115 (50.36%)
थर्ड जेंडर- 732
.... 2019 में कुल मतदाता: 1,89,16,285 ...
पुरुष मतदाता- 94,38,463 (49.89%)
महिला मतदाता- 92,05,610 (49.63%)
थर्ड जेंडर- 1009
पहली बार: फर्जी खबरों से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्रकोष्ठ...
-दिव्यांग और बीमार मतदाता भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे।
-ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगती है, वहां कुर्सियां भी रहेंगी, जिनमें बैठकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।
-पक्षपात करने वाले अफसरों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने का निर्देश चुनाव अधिकारियों को दिया गया है।
-जिला चुनाव अधिकारियों को राजनीतिक दलों की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेना होगा।
-चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता डाक मतपत्र के जरिए अपना वोट मतदाता सुविधा केंद्र पर डाल सकेंगे।
-चुनाव पर्यवेक्षक के नाम और नंबर सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सभी तक इसकी पहुंच हो सके।
-फर्जी खबरों से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक सोशल मीडिया प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।
-छत्तीसगढ़ में 3 चुनावों में भाजपा-कांग्रेस की सीटें-
साल 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम
भाजपा : 9
कांग्रेस : 2
साल 2014 लोकसभा चुनाव के परिणाम
भाजपा : 10
कांग्रेस : 1
साल 2009 लोकसभा चुनाव के परिणाम
भाजपा : 10
कांग्रेस : 1
लोकसभा सीटवार मतदाताओं की संख्या
लोकसभा क्षेत्र- मतदाताओं की संख्या
सरगुजा- 18,02,941
रायगढ़- 18,29,038
जांजगीर चांपा- 20,44,411
कोरबा- 16,09,993
बिलासपुर- 20,85,479
राजनांदगांव- 18,62,021
दुर्ग- 20,72,643
रायपुर- 23,42,827
महासमुंद- 17,53,230
बस्तर- 14,59,977
कांकेर 16,50,692
ध्यान रहे: (यह आंकड़ा 8 फरवरी 2024 की स्थिति में रहा है।)
.....

















