Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
पीएम मोदी का मध्य प्रदेश के लोगों के नाम खत, जनता को याद दिलाईं 20 साल की उपलब्धियां

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव आयोजित होंगे। सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही इस चुनाव में जीत के लिए अपना-अपना दम भर रहे हैं। इस बीच देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम खत लिखा है। पीएम ने अपने खत में जनता को भाजपा के 20 सालों की उपलब्धि और कांग्रेस के दिनों की नाकामियों की याद दिलाई है। आइए जानते हैं पीएम ने अपने खत में क्या सब कहा है।
बीमारू से सशक्त राज्य
पीएम मोदी ने लिखा कि मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है। उन्होंने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि कौन भूल सकता है, 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।
शिवराज के विकास की चर्चा
पीएम मोदी ने अपने खत में सीएम शिवराज की भी तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा जनता ने हम पर दिखाया है, उसके चलते मध्य प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए 5 लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देख कर मुझे गर्व की महसूस हो रहा है।










.jpg)





