Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
केके साहू बना रहे हैं छत्तीसगढ़ी फिल्म सिंदूर, 2022 के अंत तक रिलीज होने की संभावना
मई 2022 में शूटिंग का सेकंड शैडूल्ड शुरू होगा

रायपुर। छालीवुड में आने वाली फिल्म सिंदूर की चर्चा है। सोशल मीडिया में भी इस फिल्म के नाम की चर्चा है। इसका निर्माण निर्माता केके साहू कर रहे। इस फिल्म को श्री प्रेम कीर्तन शिवरीनारायण के बैनर तले बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिवारिक और रोमांटिक इस छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। सेकंड शेड्यूल की तैयारी मई माह से शुरू होने की सम्भावना है।
मार्च 2022 में फिल्म सिंदूर का मुहूर्त बलौदाबाजार के लवन में किया गया था। संभावना है कि 2022 के अंत तक यह फिल्म दर्शकों को बड़े परदे में देखने को मिलेगी। फिल्म को सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। शूटिंग लवन, अहिल्दा, बलौदाबजार, कोरबा तथा रायपुर के खूबसूरत स्थानों में की गई है।
कलाकार
- अभिनेता अजय साहू
- अभिनेत्री अनीता बरेठ
- सेकंड लीड अभिनेता जागेश वर्मा
- सेकंड लीड अभिनेत्री रूपा चौधरी
- हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल, पक्लू 85, रंजीत साहू , कुलदीप श्रीवास, संजीव यादव
- सह अभिनेत्री में अंजू बेबी, नम्रता देशमुख, पूजा टांडेकर
- चरित्र अभिनेता प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, राजेश वाघमारे
- चरित्र अभिनेत्री में उपासना वैष्णव, लता राही, दिशा फेकर, पिंकी साहू
- मुख्य खलनायक अजय पटेल
फिल्म में अभिनेत्री श्रुति सिंह का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा।
फिल्म के बारे में
- लेखन और निर्देशन राजेश तिवारी
- सह निर्देशिका अनुपमा मनहर
- एक्शन राज ठाकुर
- फाईट मास्टर संजू
- म्यूजिक डायरेक्टर नवीन साहू
गीत सुनील सोनी, अल्का चंद्राकर, अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल, नवीन साहू और कंचन जोशी ने अपने मधुर स्वर से सजाया है । कोरियोग्राफी मास्टर निशांत उपाध्याय, चंदन दीप और बाबा बघेल ने की है।
मुख्य कॉमेडी विलेन में मोहन चौहान है। मेकअप प्रवीण सिंह ने किया है। लाईट का काम दीपक ने संभाला है। फिल्म में प्रोडक्शन की जिम्मेदारी युवराज साहू ने संभाल रखी है। ड्रेस डिजाईन महिमा साहू ने किया है। फिल्म के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार हैं।
















