Breaking

राजनांदगांव में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 400 कैडेट्स ले रहे हिस्सा

छत्तीसगढ़ 16 November 2026 (23)

post

राजनांदगांव। युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन, राजनांदगांव के तत्वावधान में CATC-144 (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

शिविर का संचालन 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण गतिविधियां लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश कुमार, भवानी तथा सूबेदार मेजर सतवार सिंह (सेना मेडल) के नेतृत्व एवं सहयोग से संचालित हो रही हैं।

शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ शारीरिक व्यायाम, ड्रिल, मैप रीडिंग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी जा रही है।

प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके माध्यम से कैडेट्स में आत्मविश्वास, अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित किए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और योग्य नेतृत्वकर्ता बन सकें।

एनसीसी का यह शिविर युवाओं को व्यक्तित्व विकास के साथ सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER