Breaking

महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

छत्तीसगढ़ 21 November 2026 (18)

post

राजनांदगांव। अंतरराज्यीय यूनिवर्सिटी स्टेट टूर्नामेंट में राजनांदगांव की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव की टीम ने बिलासपुर को एकतरफा मुकाबले में 15-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान राजनांदगांव की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और आपसी तालमेल का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में भी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और बिलासपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के साथ कोच राजा कुरैशी का कुशल मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर श्रीमती नीता नायर का सहयोग और बेहतर प्रबंधन रहा।

राजनांदगांव की स्वर्ण पदक विजेता टीम में कनक जोगी, ज्योति मांडवी, करुणा यादव, तनुजा मांडवी, भूमि कोचर, लिशा मरकाम, पूर्वी, अपूर्वा, याशिका, सौम्या और सृष्टि शामिल रहीं।

महिला हैंडबॉल टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। टीम की सफलता पर खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस जीत ने जिले में खेल प्रतिभाओं और महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER