देश24 न्यूज:
Mumbai: World Environment Day भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम (Vedanta Aluminium) ने भारत की अग्रणी पर्यावरण परामर्शक फर्म IORA ईकोलॉजिकल सॉल्यूशंस (Ecological Solutions) के साथ एक करार मैमोरैंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (Memorandum of Understanding) पर दस्तखत किए हैं। इस भागीदारी के तहत वेदांता एल्यूमिनियम आईओआरए के सहयोग से अपने प्रचालनों के आसपास के इलाकों में प्रकृति आधारित समाधानों (एनबीएस) को अमल में लाते हुए जैवविविधता व प्राकृतिक स्त्रोतों को संरक्षित करेगी तथा लैंडस्केप स्तर पर जलवायु पलटाव हासिल करेगी। लैंडस्केप स्तर पर प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में एक बड़े क्षेत्र में पानी, मिट्टी, वनस्पति और जीवों जैसे कुदरती संसाधनों का संरक्षण शामिल होता है।
World Environment Day साल 2009 में स्थापित आईओआरए प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, कार्बन फॉरेस्ट्री, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण एवं अनुकूलन में तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करती है। इस सहभागिता के अंतर्गत आईओआरए वेदांता एल्यूमिनियम को ऐसी परियोजनाओं के विकास एवं अमल में सहयोगी करेगी जो स्थानीय जैवविविधता एवं ईकोसिस्टम के लैंडस्केप स्तरीय प्रबंधन पर केन्द्रित होंगे। इनमें शामिल होंगे- जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण हेतु तकनीक-चालित परियोजनाओं की पहचान, डिजाइनिंग व प्रबंधन जो कि वैश्विक सस्टेनेबिलिटी प्रयासों एवं संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के मुताबिक होंगे। वेदांता एल्यूमिनियम प्रकृति आधारित क्लाईमेट आॅफसैट एवं जैव विविधता प्रबंधन परियोजनाओं को पड़ोसी समुदायों और अन्य इच्छुक पक्षों के साथ मिलकर लागू करेगी।
जमीनी स्तर पर जुड़ाव का विस्तार होगा:
World Environment Day ये पहले ओडिशा (Odissa) एवं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कंपनी के प्रचालनों के आसपास शुरू की जाएंगी। इससे स्थानीय समुदायों व अन्य पक्षों के संग जमीनी स्तर पर जुड़ाव का विस्तार हो सकेगा। यह काम संगठित मंचों, जागरुकता वर्धन, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, जमीनी जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण विधियों के अमल के जरिए किया जाएगा। इन सभी कार्यों का सम्मिलित उद्देश्य होगा वेदांता एल्यूमिनियम के प्रचालनों के प्रत्येक पहलू में व्यवहार्य प्रकृति-सकारात्मक कार्यों की सक्रिय पहचान एवं एकीकरण।
नैट जीरो उत्सर्जन के मुकाम तक पहुंचने का लक्ष्य: CEO
इस भागीदारी पर वेदांता एल्यूमिनियम (Vedanta Aluminium) के CEO जॉन स्लेवन ने कहा,वेदांता एल्यूमिनियम में हम अपनी निर्णय प्रक्रिया के हर एक पहलू में सस्टेनेबिलिटी को शामिल कर रहे हैं। हम अपनी कामयाबी को इस तरह मापते हैं कि अपने प्रचालनों के माध्यम से हम क्या सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाए और कैसा पर्यावरण प्रबंधन हमने हासिल किया। इस प्रयास के तहत हम संसाधन क्षमताओं, सर्कुलर अर्थव्यवस्था एवं समावेशी सामुदायिक सहभागिताओं को बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं तथा 2050 तक या उससे पहले नैट जीरो उत्सर्जन के मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
==

















