Breaking
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
- जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' के नारों से गूंजा शहर, पुत...
- स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बन...
- संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को क...
- वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का प...
डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

डोंगरगढ़। प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां बमलेश्वरी धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक डोंगरगढ़ मेले से पूर्व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्रों, कम्युनिटी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीम ने संयुक्त रूप से मंदिर प्रांगण में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
छोटे मंदिर प्रांगण और पार्किंग स्थल से हटाया प्लास्टिक कचरा
शनिवार प्रातः 9 बजे छात्रों ने अभियान की शुरुआत मां बमलेश्वरी के छोटे मंदिर प्रांगण से की। परिसर की गहन सफाई के बाद विद्यार्थियों ने पार्किंग स्थल पर बिखरी प्लास्टिक की थैलियों और कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया। इस दौरान छात्रों ने मेले में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों और आम लोगों को वर्तमान समय की ज्वलंत समस्या 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के खतरों के प्रति आगाह किया तथा इसके उचित निस्तारण की समझाइश दी।
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए भीषण संकट : उप प्राचार्य
अभियान के दौरान कम्युनिटी क्लब के प्रभारी एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने छात्रों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा आने वाले समय में पर्यावरण और मानव जीवन के लिए एक भीषण संकट बन चुका है। समय रहते यदि इसके उपयोग पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
वहीं, खेल शिक्षक एवं एनएसएस इकाई के प्रभारी अनिल कुमार पाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने कम्युनिटी क्लब के साथ हाथ मिलाकर पूरे उत्साह से सफाई कार्य में श्रमदान किया।
इन विद्यार्थियों ने निभाई मुख्य भूमिका
स्वच्छता अभियान में कक्षा नौवीं के छात्र देवांश डोंगरे, दर्शील खोबरागड़े, गिरवर, कौस्तुभ, आर्यन, अनुज, श्रीदेव, दामन, आदित्य, हर्ष, टिकेंद्र, तरुण, पीयूष, जितेश, वेद प्रकाश, नैतिक सहित अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दो-तीन दिन जारी रहेगा अभियान, नशा और प्लास्टिक उन्मूलन का संकल्प
विद्यालय प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान अगले दो-तीन दिनों तक कक्षा ग्यारहवीं के छात्र, कम्युनिटी क्लब और एनएसएस के स्वयंसेवक इस स्वच्छता मुहिम को निरंतर जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने इससे पूर्व नाग तराई और हरणसिंधी क्षेत्रों में भी सफाई अभियान की शुरुआत की है। विद्यालय प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता, नशा उन्मूलन, शिक्षा का प्रसार और प्लास्टिक उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिसके तहत भविष्य में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।











