Breaking
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
लेखपालों के 4000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, राजस्व परिषद ने मांगा प्रस्ताव

UPSSSC Recruitment : उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। मंडलायुक्तों से चयन वर्ष 2020-2021 व 2021-2022 में रिक्तियों संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप पर तीन मई तक परिषद मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। करीब 4000 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। इनमें 417 पद प्रयागराज में हैं।
राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने मंडलायुक्तों को भेजे पत्र में कहा है कि चयन वर्ष 2017-18 और 2019-20 तक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली-2006 के मुताबिक यह पद मंडलीय संवर्ग का माना गया है। इसीलिए मंडल स्तर पर लेखपाल के रिक्त पदों का ब्योरा तैयार कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग (खिलाड़यों की समूह ग के पदों पर सीधी भर्ती) नियमावली 2022 में आरक्षण संबंधी व्यवस्था दी गई है। इसलिए लेखपाल पद की कुल खाली पदों के आधार पर आरक्षण की गणना करते हुए परिषद को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व परिषद लेखपाल के कुल 30837 पद हैं।
















