Breaking

नागतराई में नवोदय विद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ 12 September 2026 (32)

post

डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने गोद ग्राम नागतराई में सामुदायिक सेवा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में विद्यालय के कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्राथमिक शाला नागतराई के परिसर की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में हुई। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की। अभियान के अगले चरण में परिसर में फलदार पौधों का रोपण करने की योजना है।

अभियान का उद्देश्य एनएसएस के गोद ग्राम नागतराई में स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

छात्र दर्शील खोबरागड़े ने सफाई अभियान का नेतृत्व करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। देवांश डोंगरे ने खुले में शौच से होने वाले नुकसान और इससे बचने की अपील की। छात्र कौस्तुभ ने ग्रामीणों को हाथ धोने के सही तरीके बताए।

कार्यक्रम में दर्शील खोबरागड़े, त्रिदेव, अनुज, देवांश डोंगरे, तरुण, कौस्तुभ, दामन और गौरव वर्मा सहित कक्षा नौवीं के विद्यार्थी शामिल हुए। भूतपूर्व सरपंच भुवन वर्मा ने भी अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार पाल के मार्गदर्शन में आयोजित सामुदायिक सेवा अभियान का समापन हुआ।


You might also like!


RAIPUR WEATHER