Breaking
- पीएमश्री नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में वृक्षारोपण, रोपे गए पौधे
- तीज गीतों पर थिरके कदम : सोलह श्रृंगार में सजीं महिलाएं, राजपूती संस्कृति के ...
- शिर्डी में 26वां अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन संपन्न : ALLVA फाउंडेशन के अध...
- जावेद अंसारी हन्फी मस्जिद गोलबाजार के चौथी बार सदर, 323 मतों के बड़े अंतर से ऐ...
- राशि वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षक दिवस पर घुमका महाविद्यालय में आयोजित किया सम्म...
- शिक्षक दिवस पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन में भव्य आयोजन : शिक्षकों का हुआ सम्मान,...
- शिक्षक दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं प्राचार्य के जन्मदिन का त्रिवेणी संगम :...
- शिरडी में 26वां अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन आज, सामाजिक विकास के लिए ALLVA...
- महरुमखुर्द स्कूल की शिक्षिका स्वीटी वर्मा को मिला मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुर...
- राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा : उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए नवोदय विद्यालय सूरजपुर...
पीएमश्री नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में वृक्षारोपण, रोपे गए पौधे

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में थेरेपी सेंटर एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'पीएम श्री' जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में गरिमामय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. सबी खान, गायत्री मिश्रा एवं सानिध्य कलचुरी के सानिध्य में पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. सिंह तथा उप-प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। खेल शिक्षिका उमा देवी धुर्वे और शिक्षक सुनील कुमार वर्मा ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कक्षा 6वीं और 7वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
डोंगरगढ़ के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कलचुरी इसी नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से पूर्ण कर डॉक्टर बनने वाले डॉ. कलचुरी का अपने मातृ-संस्थान से विशेष जुड़ाव है। वे प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हैं। इस वर्ष उन्होंने विद्यालय परिसर में 50 नारियल के पौधे लगाने का वादा किया है। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर डॉ. सबी खान एवं डॉ. आलोक कलचुरी द्वारा विद्यालय में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य एस.के. सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने होम्योपैथी व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही यह हरित आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






.jpg)


