Breaking
- करमतरा में घर-घर पहुंचकर टीबी के लक्षणों की जानकारी दे रहे युवा स्वयंसेवक
- मड़ई मेला लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखती है : कुलबीर छाबड़ा
- खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सी...
- दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के ...
- राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध
- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ...
- 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का...
- कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कम...
तारक मेहता का छोटा चश्मा का तीसरा सीजन लॉन्च

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं ने लोकप्रिय बच्चों के एनिमेटेड ड्रामा तारक मेहता का छोटा चश्मा का तीसरा सीजन लॉन्च किया है।
नए सीजन की कहानी दर्शकों को गोकुलधाम सोसाइटी के टप्पू और उसके दोस्तों की दुनिया में उनके नवीनतम कारनामों से रूबरू कराती है।
शो के बारे में बात करते हुए नीला फिल्म प्रोडक्शन के असित कुमार मोदी ने कहा- तारक मेहता का छोटा चश्मा एक मजेदार और रोमांचक एडवेंचर है, जो बच्चों को हमेशा रोमांचित और प्रसन्न करता है। हम तीसरे सीजन के सरल लेकिन चमत्कारिक कारनामों के साथ वापस आकर खुश हैं।
हम बच्चों के लिए शो का सीजन 3 लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह बड़ा, बेहतर और अधिक अनूठा होने वाला है। पहला एपिसोड सोनी ये पर 16 मई 2022 को ऑन-एयर हो गया।
ईवीपी और बिजनेस हेड लीना लेले दत्ता ने कहा कि तारक मेहता का छोटा चश्मा ने सोनी पर एक सफल यात्रा देखी है। इसे बच्चों के बीच व्यापक रूप से लोकप्रिय होते देखना बिल्कुल खास रहा है। पहले दो सीजन की अपार सफलता और बड़ी फैन-फॉलोइंग के बाद, हम चाहते थे कि बच्चे पहली टेलीमूवी की रिलीज़ के साथ बड़े प्रारूप में शो के गूढ़ पात्रों का आनंद लें।
नए सीजऩ में 23 मई 2022 को फैन फेवरेट गोकुलधाम सोसाइटी टप्पू और बिग फैट एलियन वेडिंग का 45 मिनट लंबा महा एपिसोड शामिल होगा।
Also Read : कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में शामिल होंगी उर्वशी रौतेला
















