Breaking
- संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
- ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम ...
- कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 151 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा
- गौरी नगर में गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
- नवोदय की कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स तकनीक
- प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइ...
- नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन, एआर और वीआर तकनीक
- आरक्षण के मुद्दों पर 25 अक्टूबर को निकलेगी महारैली
- शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
Result Time- टेंशन न लें, हम हैं न: परीक्षा परिणाम से तनावग्रस्त छात्रों को मिलेगा नि:शुल्क परामर्श... माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर...
रिजल्ट से पहले जरूरी संदेश: परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना, जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं, इसलिए 18002334363 ये नंबर याद रहे...

रायपुर। विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग की ओर से निशुल्क परामर्श सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के अंतर्गत परीक्षा परिणाम से हलाश या तनावग्रस्त छात्रों को परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं)ने जारी किया टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। वहीं ये संदेश भी दिया गया है कि, परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना, जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं होता, इसलिए तनावमुक्त होकर धैर्य के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी।
माशिमं का मानना है कि, परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है किंतु कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत ही संवेदनशील होता है और तनाव में रहने के कारण विद्यार्थी द्वारा कोई अप्रिय निर्णय लिए जाने की आशंका बढ़ जाती है। परीक्षा परिणामों को लेकर कई बार पालकों की भी नकारात्मक भूमिका सामने आई है।
मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस:
यदि किसी भी विद्यार्थी में तनाव के लक्षण दिखाई देते हैं और परामर्श की आवश्यकता प्रतीत होती है तो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर एक मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 पर चौबीस घंटे सातों दिन संपर्क कर नि:शुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चिन्हांकित मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों, कैरियर सलाहकार तथा एससीईआरटी के विशेष अकादमिक सहयोग से आनलाइन दक्षता विकास प्रशिक्षण का आयोजन 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है, जिसका वेबलिंक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, छत्तीसगढ़ के माध्यम से सभी संबंधित शिक्षकों को भेजा जाएगा।
जरा, गंभीरता से सोचिए:
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी और सीआरसीसी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए जनजागरण एवं सकारात्मक महौल, बच्चों एवं पालकों के मध्य लाया जाए, जिससे पालक, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और न ही नकारात्मक प्रतिक्रिया दी जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सार्थक प्रयास किया जाए, इसके लिए यह बात विद्यार्थियों, माता-पिता तथा पालकों तक पहुंचाना है कि परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना, जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं है। हमारे सम्मुख बहुत से ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने शिक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, किंतु वे जीवन में अत्यंत सफल रहे हैं तथा वे हमारे प्रेरणा-स्त्रोत रहे हैं।
इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं:
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि तनाव ग्रसित बच्चों में पूर्व से भी कुछ लक्षण दिखने लगते हैं,जैसे- शांत (मौन) रहना, अकेले गुमसुम रहना, किसी काम में मन न लगना, चिड़चिड़ापन, भूख नहीं लगना आदि इन तथ्यों के आधार पर बच्चों की समुचित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
















.jpg)