Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
भाजपा राज में माताएं, बहनें व मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

राजनांदगांव। प्रदेश में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या से पूरा छत्तीसगढ़ स्तब्ध हो गया है।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 6 वर्ष की बालिका के साथ हुई घटना से पूरे छत्तीसगढ़ में रोष है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है, इसे सुदृढ़ बनाने को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 8 अप्रैल को जयस्तंभ चौक पर जिला स्तरीय पुतला दहन कर प्रदेश के गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि 6 वर्षीय मासूम बच्ची पर दुराचार, हत्याकांड होना बड़े ही शर्म की बात है, इससे लगता है कि प्रदेश सरकार का भय, नियंत्रण अपराधिक तत्वों पर नहीं है। सरकार अपराधिक तत्वों को संरक्षण देकर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज छत्तीसगढ़ की जनता इस घटना से स्तब्ध हो गई है इसके बाद भी भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति कर अपना वोट बैंक बनाने का काम कर रही है। दुर्ग जिले में हुई इस घटना के बाद भी भाजपा सरकार अब तक कोई कार्यवाही नही की है, जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा गृहमंत्री की इस्तीफे की मांग कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत हुई इस दुखद घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की साय सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। आज प्रदेश की माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं है, एक 6 साल की बच्ची सुरक्षित नहीं है तो ऐसी निक्म्मी भाजपा सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिंटू, जिपं सदस्य विभा साहू, महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पंकज बांधव, दिनेश शर्मा, मन्ना यादव, गोपीचंद गायकवाड़, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, अजय मारकंडे, कुसुम दुबे, मोहिनी सिन्हा, हेमु सोनी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, अशोक फडनवीस, अभिमन्यु मिश्रा, खैरूनिशा, सुरेन्द्र देवांगन, नीरज कन्नौजे, संदीप सोनी, प्रतिमा बंजारे, प्रज्ञा गुप्ता, सुरेन्द्र गजभिए, मनीष साहू, महेश साहू, अब्दुल खान, नीलकंठ कोर्राम, तुलदास साहू, अवधेश प्रजापति, संदीप जायसवाल, कुलदीप कुजरेंकर, रीना पटेल, सावित्री श्रीवास्तव, केशव पटेल, सागर ताम्रकार, शौर्य वैष्णव, नासिर खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
















