Breaking

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोमर लखनऊ प्रवास पर

छत्तीसगढ़ 13 September 2026 (26)

post

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर रविवार से लखनऊ प्रवास पर रहेंगे. वे वहाँ सँगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श के लिए जा रहे हैं.

क्षत्रिय करणी सेना की मीडिया सेल द्वारा बताया गया है कि वह रविवार को रायपुर से रवाना होंगे. किसान नेता श्री तोमर वायुसेवा का उपयोग कर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचेंगे.

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमर के जिम्मे क्षत्रिय करणी सेना की राष्ट्रीय इकाई के उपाध्यक्ष का भी दायित्व है. इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वह रविवार, सोमवार व मँगलवार (13,14 व 15 सितँबर) को लखनऊ में ही रहेंगे. इस दौरान उनसे लखनऊ में मिलने वालों को सूचित कर दिया गया है.


You might also like!


RAIPUR WEATHER