Breaking
- अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग के खिलाफ जोगी कांग्रेस का मोर्चा : एसएसपी को सौ...
- गणेश उत्सव की धार्मिक मर्यादा व सनातन परंपरा बनाए रखें : सुनील सेन
- चिखली बस्ती और भनपुरी प्रखंड में मनाया गया विहिप स्थापना दिवस
- राजगामी संपदा न्यास में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग
- हिंदी दिवस सप्ताह में नन्हें-मुन्नों से लेकर अभिभावकों ने दिखाई प्रतिभा
- बरसात में भी नहीं थमा बैल दौड़ का रोमांच, गंज लाइन में 90 साल पुरानी परंपरा कायम
- राजनांदगांव में एकमात्र शल्य पशु चिकित्सक के तबादले से आक्रोश, पशुपालकों व छा...
- नवोदय विद्यालय ने गांवों में चलाया सामुदायिक सेवा अभियान
- 16 से 18 अक्टूबर तक होगा कामधेनु महायज्ञ और गौ कथा
- लोक अदालत में केस निपट रहे या दब रही जवाबदेही? राष्ट्रपति से NALSA तक पहुंची ...
16 से 18 अक्टूबर तक होगा कामधेनु महायज्ञ और गौ कथा

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 से 18 अक्टूबर तक त्रिदिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बापुटोला, वार्ड क्रमांक-1 स्थित शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम में होगा। आयोजन की तैयारियों के तहत शहर के सभी 51 वार्डों में एक मुट्ठी चावल मुहिम भी चलाई जा रही है।
आयोजन को लेकर 13 सितंबर, दिन-रविवार को गांधी सभागृह म्युनिस्पल स्कूल में सर्व समाज की बैठक रखी गयी है।
आयोजक मंडल के प्रमुख एवं संकल्पकर्ता हरीश यादव ने बताया कि महायज्ञ और गौ कथा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में जनजागरण करना है। इसके साथ ही सनातन संस्कृति में गौ माता के महत्व एवं उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने और गौ संरक्षण व संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान कामधेनु महायज्ञ के साथ गौ कथा होगी। इसमें गौ माता की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार सनातन परंपरा में गौ माता को पूजनीय माना गया है। गौ सेवा एवं संरक्षण से समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सात्ति्वकता के प्रसार की मान्यता है।
आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए गौवंश की कृषि, ग्रामीण जीवन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण में उपयोगिता के प्रति भी जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
महायज्ञ की तैयारियों और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए शहर के सभी 51 वार्डों में एक मुट्ठी चावल मुहिम चलाई जा रही है। इसके माध्यम से आम लोगों को आयोजन से जोड़ने और सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने समाज के विभिन्न वर्गों से गौ सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम ने श्रद्धालुओं, गौसेवकों, धर्मप्रेमी नागरिकों और आमजन से 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।












