Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
हिसार में एशियन खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल चयन किए जाने पर फूंका पुतला

हिसार । एशियन खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल चयन किए जाने पर हिसार में पहलवान विशाल के परिजनों व सिसाय के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पहलवान बजरंग पूनिया का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पहलवान विशाल के भाई कृष्ण ने कहा कि बिना ट्रायल बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स में भेजा जाना सरासर गलत है।
सरकार और कुश्ती फेडरेशन को चाहिए कि बजरंग पूनिया का ट्रायल करवाया जाए। उसके बाद ही एशियन गेम्स भेजा जाए। सुबह करीब 11 बजे विशाल के परिजनों के साथ किसान संगठन व काफी संख्या में लोग क्रांतिमान पार्क में इकट्ठा हुए। पार्क से सड़क पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और बजरंग पहलवान का पुतला फूंका। विशाल के भाई ने बताया कि विशाल ने 4 बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
















