Breaking

छुईखदान जनपद पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सर्वाधिक मतों से सुधीर गोलछा बने संचार एवं संकर्म विभाग के सभापति

राजनीति 13 April 2025 (59)

post

देश24 न्यूज: 

छुईखदान। जनपद पंचायत छुईखदान में शुक्रवार को हुए बहुप्रतीक्षित सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी आठों सभापति के पदों पर विजय प्राप्त की। यह जीत विक्रांत सिंह के नेतृत्व और चुनाव प्रभारी घम्मन साहू और टीके चंदेल की संगठन क्षमता तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्थानीय मंडल अध्यक्ष की कुशल रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी रेणुका रात्रे की निगरानी में संपन्न हुआ। प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से चली, जिसमें जनपद पंचायत के सभी 25 निर्वाचित सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुधीर गोलछा ने प्राप्त किए सर्वाधिक मत

इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत सुधीर गोलछा को मिला, जिन्हें सबसे अधिक 25 में 18 मत प्राप्त हुए। यह स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र की जनता और प्रतिनिधि वर्ग में उनके प्रति भरोसा और विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्हें संचार एवं संकर्म समिति के सभापति के रूप में चुना गया है। सुधीर गोलछा के नेतृत्व, विचारशीलता और संगठनात्मक क्षमताओं की सराहना लंबे समय से होती रही है, और यह जीत उनकी लोकप्रियता की एक ठोस मिसाल बनकर सामने आई है।

निर्वाचित सभापतियों की सूची

1. सुधीर गोलछा-संचार एवं संकर्म समिति
2. ज्योति जंघेल-महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण समिति
3. मन्नू मरकाम-कृषि समिति
4. डोमार सिंह-स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जल संसाधन समिति
5. राजू जंघेल-शिक्षा समिति
6. पुष्पा प्रकाश जघेल-सामान्य प्रशासन समिति
7. होमेश्वरी वैष्णव-सहकारिता और उद्योग समिति
8. सुमरित जंघेल-कृषि समिति
9. राजिम जंघेल-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन

सामाजिक समीकरणों पर भी रही विशेष नजर

इस बार के चुनावों में सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व भी चर्चा का विषय रहा। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 9 सभापतियों में से 5 सभापति लोधी समाज से तथा एक-एक सभापति आदिवासी समाज से, सामान्य वर्ग से, वैष्णव समाज से और कलार समाज से भाजपा ने विक्रांत सिंह के नेतृत्व में बनाया।

भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम

छुईखदान जनपद पंचायत में भाजपा की इस अभूतपूर्व सफलता को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह जीत स्थानीय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच जमीनी पकड़ को रेखांकित करती है।

क्या बोले भाजपा कार्यकर्ता

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत और जिला के लोकप्रिय नेता विक्रांत सिंह के कुशल नेतृत्व की शानदार जीत बताते हुए कहा कि अब समय है कि नवनिर्वाचित सभापति विकास कार्यों की दिशा में नई गति और ऊर्जा के साथ कार्य प्रारंभ करें। वहीं क्षेत्र की जनता ने उम्मीद जताई है कि सुधीर गोलछा, मन्नू मरकाम, ज्योति जंघेल जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में जनपद पंचायत छुईखदान में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

 


You might also like!


RAIPUR WEATHER