Breaking
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
- विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
- नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने वाले 5 दोषियों को 20-20 साल की ...
Chhollywood News: देख लेना... छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के' के जरिए पहली बार नजर आएगी ऐसी बेहतरीन अदाएं...
भूख मया के... : फिल्म में देवकी के किरदार में नजर आएंगी जयपुर की गरिमा

Chhollywood News: छत्तीसगढ़ी फिल्म (Chhattisgarhi Film) 'भूख मया के' (Bhukh Maya ke) में काफी कुछ नया है। बात करें यदि कलाकारों के अभिनय (Acting) की तो इसमें कलाकारों ने फिल्म को और भी ज्यादा मनोरंजक और देखने लायक बना दिया है। कलाकारों की कई ऐसी अदाएं हैं जो फिल्म 'भूख मया के' में पहली बार नजर आने वाली है। इसमें जयपुर की गरिमा भी बेहद खास नजर आने वाली हैं।
Chhollywood News: रायपुर। Bhukh Maya ke छत्तीसगढ़ी फिल्म 'भूख मया के' 15 मार्च से महाराष्ट्र (नागपुर) एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सिनोमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म के प्रदर्शन की जोरदार तैयारी की जा रही है। 'भूख मया के' के माध्यम से राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) की रहने वाली गरिमा शर्मा (Garima Sharma) को छत्तीसगढ़ी भाषा और कला इतना पसंद आया कि वह निर्देशक फिरोज हसन रिजवी के द्वारा दिए गए आफर को नकार नहीं सकी। उनके द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ी फिल्म भूख मया के में वह लीड रोड में नजर जाएंगी। यह एक संदेश देने वाली फिल्म है और उम्मीद है इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के सभी दर्शक पसंद करेंगे।
Chhollywood News: पत्रकारों से चर्चा करते हुए गरिमा (Actress Garima) ने कहा कि फिल्म भूख मया के (Bhukh Maya ke) में वह देवकी (Devki) के किरदार में नजर आएंगी जो एक ऐसी नारी की कहानी है जिसे भूख मया यानी प्यार (Love) का रहता है। किसी को धन-दौलत की भूख होती है, किसी को अपने पद या अपने रुतबे की भूख होती है लेकिन मुझे ना ही मायके का प्यार मिला और ना ही ससुराल का प्यार पर पति का प्यार जरुर मिला।
कहानी सुनकर खुद को रोक नहीं पाईं गरिमा...
Chhollywood News: जब फिल्म के निर्माता फिरोज हसन खान (Hasan khan) उनसे मिलने आए और छत्तीसगढ़ी भाषा और यहां के कला के बारे में अवगत कराया तो वह इतनी प्रभावित हो गई कि एक ही बार में वह इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गई। उनके द्वारा निभाए गए किरदार और फिल्म को छत्तीसगढ़ के सभी दर्शक पसंद करेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद हैं। निर्देशक की कल्पनाओं को अपने आप में ढालने की पूरी कोशिश की है, मुझे छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज में काम कर बहुत अच्छा लगा, यहां की कला से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। फिल्म में पांच गाने हैं जिसमें तीन गाने उनके ऊपर फिल्माया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा यह फिल्म नागपुर, महाराष्ट्र में 15 मार्च को रिलीज होगी और वे वहां प्रमोशन के लिए जा भी रही हैं, वहां लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।
डायलॉग को लेकर थी टेंशन लेकिन सब ठीक हो गया...
Chhollywood News: उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म में अपनी आवाज में डबिंग की है, वह भी निर्देशक फिरोज खान रिजवी के कहने पर, उन्होंने हमारे एक-एक डायलॉग को बहुत ही बखूबी अंदाज में डबिंग किया। बाद में जब मैं सुनी तो मुझे ऐसा लगा यह डायलॉग मैं बोल पाउंगी कि नहीं क्योंकि मुझे छत्तीसगढ़ भाषा का ज्ञान ज्यादा नहीं है फिर भी पूरी कोशिश हंू।
....
















