Breaking
- करमतरा में घर-घर पहुंचकर टीबी के लक्षणों की जानकारी दे रहे युवा स्वयंसेवक
- मड़ई मेला लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखती है : कुलबीर छाबड़ा
- खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सी...
- दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के ...
- राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध
- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ...
- 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का...
- कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कम...
अंशुल गर्ग के हाथ लगी हैट्रिक: गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्ले लिस्ट में जगह...
म्युजिकल जीनियस: यिम्मी यिम्मी गाने की धुन ने पूरे देश को थिरकने पर मजबूर कर दिया...

मुंबई. प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्युजिकल जीनियस हैं और उनकी हालिया सफलताओं की हैट्रिक इसका प्रमाण है। अपने पिछले तीन गानों- गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी के साथ, निमार्ता ने सर्वश्रेष्ठ भारतीय और इंटरनेशनल म्युजिकल पेश किया है, साथ ही चार्टबस्टर वैश्विक सहयोग भी प्रदान किया है।
ब्लॉकबस्टर का सिलसिला हिट गुली माता से शुरू हुआ। इस ट्रैक में श्रेया घोषाल और मोरक्कन गायक साद लैमजारेड की आवाज शामिल है, जिसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट शामिल हैं। इसने देश भर में म्यूजिक चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया और एक ग्लोबल सेंसेशन बनकर उभरा है। इस गाने ने अंशुल की सफलता के लिए मंच तैयार किया।
वर्ष 2024 की शुरूआत में, अंशुल ने यिम्मी यिम्मी के साथ एक और फुट-टैपिंग अंतर्राष्ट्रीय सहयोग किया। उन्होंने इस गाने के लिए श्रेया के साथ फिर से काम किया और फ्रांसीसी गायक टैक भी इसमें शामिल थे। गाने के वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं, जो अभी-भी सभी प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं, यह इंस्टाग्राम रील सेंसेशन भी बन गया है और इसने पूरे देश को इसकी धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में, अंशुल ने धूप लगदी के साथ पहली बार शेहनाज गिल और सनी सिंह की जोड़ी को पेश किया। इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया। संगीत प्रेमियों को अंशुल की नई पेशकश का बेसब्री से इन्तजार है।
=
















