Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
सुपरस्टार सिंगर 2 में दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने ताजा कीं अपने मशहूर गाने डफली वाले की यादें

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय किड्स बेस्ड सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 सप्ताह दर सप्ताह युवा गायन प्रतिभाओं के कुछ सबसे शानदार प्रदर्शनों के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। और, अब इस शो का दूसरा संस्करण इस वीकेंड एक और
शानदार संगीत समारोह के लिए तैयार है, जिसमें जानी-मानी अभिनेत्री जया प्रदा स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हो रही हैं।
इस शनिवार को जया प्रदा स्पेशल में अपनी खूबसूरती और परफॉर्मेंस से भारतीय सिनेमा में हमेशा के लिए अपनी छाप छोडऩे वाली इस एक्ट्रेस को सेलिब्रेट किया जाएगा, जहां कंटेस्टेंट्स उनके कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। जहां जया प्रदा अब तक के बेस्ट बच्चों की परफॉर्मेंस का मजा लेती नजर आएंगी, वहीं वो बॉलीवुड में अपने दिनों के कुछ दिलचस्प किस्से भी बताएंगी।
इस शाम के खास आकर्षणों में से एक होगा कंटेस्टेंट मोहम्मद फैज की शानदार परफॉर्मेंस, जो अपनी कैप्टन अरुणिता कांजीलाल के साथ तुमसे बढ़कर दुनिया में और डफली वाले गाएंगे। ये गाना जया प्रदा को फिल्म सरगम की शूटिंग के दिनों की याद दिला देगा। इस बारे में बात करते हुए जया प्रदा ने कहा, मुझे समय में वापस ले जाने और मुझे अपने प्रिय को-स्टार स्वर्गीय ऋषि कपूर की याद दिलाने के लिए शुक्रिया।
डफली वाले गाना मेरे लिए सबसे खास म्यूजि़कल पीस में से एक है और इसके पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। फिल्म सरगम में पहले से ही बहुत सारे गाने थे, इसलिए निर्माता इस गाने की शूटिंग के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं थे। लेकिन हमारे निर्देशक विश्वा जी ने गाने की शूटिंग पर जोर दिया और आखिरकार हमने ये गाना शूट कर लिया।
डफली वाले एक करोड़ का बड़ा हिट बन गया। अब भी लोग इसे सुनते हैं। असल में वो मुझे जया प्रदा से ज्यादा डफली वाले की अभिनेत्री के रूप में पहचानते हैं।
जज हिमेश रेशमिया ने भी कहा, यह एक बहुत ही दुर्लभ मामला रहा है, जहां थिएटर में कोई गाना फिर से बजाया गया। दर्शकों की भीड़ ने यह मांग की थी कि फिल्म रोककर डफली वाले को दोबारा चलाएं और फिर फिल्म शुरू करें। इस गाने का अलग ही क्रेज़ है। इस गाने के बिना कोई भी फंक्शन पूरा नहीं होता है।
उन दोनों की परफॉर्मेंस के बाद, जया प्रदा जज हिमेश रेशमिया के साथ अरुणिता और मोहम्मद फैज द्वारा गाए गए अपने प्रसिद्ध गीत डफली वाले पर डांस करने के लिए मंच पर आएंगी, और कैप्टन्स डफली बजाते नजर आएंगे। ये वाकई एक शानदार एक्ट होगा, जिसे आप कतई मिस नहीं करना चाहेंगे।
















