Breaking
- शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर...
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
इस दिन रिलीज होगा दीपिका और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ का पहला गाना…

मुंबई/13 दिसम्बर 2023/ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था और मंगलवार को एक्टर करण सिंह ग्रोवर का लुक भी सामने आया था। वहीं अब फिल्म के गाने की चर्चा जोरो पर है। फाइटर का पहला गाना
फाइटर का टीजर देखने के बाद फैंस पर्दे पर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। फिल्म का पहला गाना दो दिन बाद रिलीज होने जा रहा है।सोशल मीडिया पर मूवी समीक्षक रोहित जायसवाल ने दीपिका और ऋतिक एक फोटो शेयर कर लिखा, #ऋतिकरोशन और #दीपिकापादुकोण अभिनीत #फाइटर की संगीत यात्रा इस शुक्रवार, 15 दिसंबर को #विशाल और #शेखर द्वारा रचित पहले गाने के लॉन्च के साथ शुरू होगी। आगे पोस्ट में लिखा, निश्चित नहीं, लेकिन मैंने सुना है कि इस फिल्म में एक बेशरम रंग लेवल का गाना है। आप कभी नहीं जानते शायद यही वाला हो चलो देखते हैं।
जनवरी में रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘फाइटर’ अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली। पर्दे पर पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की बात करें तो इसे 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी हो रही है।ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी नजर आएंगे। मूवी में दोनों ही एक्टर स्क्वाडर्न लीडर का किरदार निभा रहे हैं।
















