Breaking
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
- बीएनसी मिल के तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय ...
जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवनीत चाँद की अगुवाई में पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज जोगी निवास, सिविल लाइन, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिंतन, मनन और आत्ममंथन हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली लगातार 5 घंटे की मैराथन बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। प्रमुख रूप से अब जनहित के मुद्दों पर JCCJ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जनता युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को पुनर्जीवित कर पुनः मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं सहित युवाओं, महिलाओं, गरीबों, वंचितों और जोगी समर्थकों को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में प्रभावी संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कहा कि अब देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है। अब केवल भाषण देने का समय नहीं, बल्कि जनता के लिए संघर्ष करने और जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरने का समय है। यही JCCJ 2.0 की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नजर उत्तर छत्तीसगढ़ के कोयले, दक्षिण बस्तर के लोहे और मध्य छत्तीसगढ़ के सीमेंट पर है, जबकि हमारी नजर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के सोच और सपनों के अनुसार प्रदेश के गरीबों को अमीर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि स्व. अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के विकास तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों के लिए राजनीति की थी। उस विचारधारा को आगे बढ़ाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवनीत चाँद ने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था, विद्युत क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य तथा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के मानवता, समानता और सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। जोगी जी की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाना था।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं। ऐसे समय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अपनी मूल विचारधारा के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पार्टी को केवल चुनावी संगठन के रूप में नहीं, बल्कि जनता की आवाज और संघर्ष के मजबूत मंच के रूप में पुनः स्थापित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय करने, आपसी समन्वय बढ़ाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों के छत्तीसगढ़ के निर्माण तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को प्रदेश की मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।











