Breaking
- शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर...
- जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी
- राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
- आरगांव में एनएसएस शिविर में प्रदीप शर्मा ने दिया नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन और स...
- राजपूत महासभा की शोभायात्रा पर बरसे फूल, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य स्वागत
- छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सद...
- शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदान :...
- राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जा...
- गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स...
- म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में फटाखा दुकान लगाना पूरी तरह गैर-कानूनी : क्रिष्...
स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया धारावाहिक से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

मुंबई/ 3 दिसंबर 2023/ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मुंबई के भक्ति वेदांत स्वामी मिशन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री हरिओम फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल ’द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ के पोस्टर का लोकार्पण किया। युवाओं के लिए इस प्रेरक धारावाहिक का लेखन और निर्देशन कृष्णा मिश्रा ने किया है जबकि कमल मुकुट, शालिनी गुप्ता, ए के गुप्ता और कृष्णा मिश्रा इसके निर्माता हैं।गणपति वंदना के साथ महामहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक के साथ ऎक्टर अरुण बक्षी, सुनील पाल, प्रबुद्ध सौरभ, ऎक्टर जितेंद्र सिंह नरुका, डिप्टी मेयर अरुण देव, मीरा रोड के नगरसेवक योगिराज दभड़कर सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं। महामहिम राज्यपाल का सत्कार निर्माता कमल मुकुट ने किया।इस मौके पर रामकृष्ण परमहंस की भूमिका निभा रहे कृष्णा जयसवाल, रामानन्द राय का रोल कर रहे अरुण बख्शी, रामकुमार की भूमिका निभा रहे पीयूष सुहाने, शिव के रूप में तन्मय पारीक, रानी रासमणि के रोल में कीर्ति अदारकर और महेश दुबे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरिओम फिल्म्स, एम एम मूवीज़ और मंत्र ऐड वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रहा यह धारावाहिक दर्शकों के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार जानने का बेहतरीन माध्यम होगा।इस सीरियल के स्क्रीनप्ले – डायलॉग राइटर हैं कृष्णा मिश्रा ,प्रबुधा सौरभ और रमन रघुवंशी।मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि कृष्णा मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण धारावाहिक के पोस्टर लांच का कार्यक्रम आयोजित किया है । स्वामी विवेकानंद जी का बचपन कैसे बीता, उन्होंने युवावस्था में क्या किया, इस संदर्भ में कृष्णा मिश्रा और उनकी टीम ने भरपूर रिसर्च किया और उसके बाद इस सीरियल के माध्यम से उस महान भारतीय व्यक्तित्व के विचारों को प्रस्तुत करने जा रहे हैं।स्वामी विवेकानंद वास्तव में अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। युवाओं को वह अपनी सेहत ठीक रखने की बात कहते थे, उनका मानना था कि एक स्वस्थ शरीर ही एक स्वस्थ मन मस्तिष्क रख सकता है और नया विचार सोच सकता है। आज स्वामी विवेकानंद जैसी हस्ती की जरूरत है। इस सीरियल के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी का सन्देश लोगो तक पहुंचेगा ऐसा हम उम्मीद करते हैं। सीरियल का पहला पोस्टर प्रभावी है और इसकी जो झलकियां दिखाई गई वो भी लाजवाब थीं।इस प्रेरणादायक सीरियल के लेखक, निर्माता निर्देशक कृष्णा मिश्रा जब स्टेज पर दो शब्द बोलने आए तो भावुक हो गए, उन्होंने गवर्नर कलराज मिश्रा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मीडिया से बात करते हुए कृष्णा मिश्रा ने कहा कि ’द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आधारित इस धारावाहिक से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। मात्र 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया मगर उस उम्र में भी अपनी बातों का वो जादू वह छोड़कर गए हैं कि लोग अब भी प्रेरणा लेते हैं और सदैव वो प्रेरित करते रहेंगे।
















