Breaking
- लोक अदालत में केस निपट रहे या दब रही जवाबदेही? राष्ट्रपति से NALSA तक पहुंची ...
- जमीन सौदे में लाला यादव ने कहा- धोखाधड़ी नहीं, विवादित हिस्से के कारण रूकी रजि...
- राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित
- वरिष्ठों की अनदेखी कर कनिष्ठों को उच्च पद का प्रभार देने पर उठे सवाल
- मंदिर आस्था का केंद्र है, राजनीति का अखाड़ा नहीं, मंदिर में जन्मदिन मनाना भार...
- पीएमश्री नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में वृक्षारोपण, रोपे गए पौधे
- तीज गीतों पर थिरके कदम : सोलह श्रृंगार में सजीं महिलाएं, राजपूती संस्कृति के ...
- शिर्डी में 26वां अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन संपन्न : ALLVA फाउंडेशन के अध...
- जावेद अंसारी हन्फी मस्जिद गोलबाजार के चौथी बार सदर, 323 मतों के बड़े अंतर से ऐ...
- राशि वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षक दिवस पर घुमका महाविद्यालय में आयोजित किया सम्म...
वरिष्ठों की अनदेखी कर कनिष्ठों को उच्च पद का प्रभार देने पर उठे सवाल

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना और प्रभार आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में जारी पदस्थापना आदेशों में प्राचार्यों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक जैसे उच्च पदों की जिम्मेदारी दिए जाने पर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कनिष्ठों को उच्च पद का प्रभार सौंपा गया है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों और न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया है। संगठन के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध होने की स्थिति में कनिष्ठ अधिकारी को उच्च पद का चालू प्रभार नहीं दिया जाना चाहिए।
एसोसिएशन ने कहा है कि इसके बावजूद जारी आदेशों में वरिष्ठता क्रम को दरकिनार किया गया है। इससे विभाग की पदस्थापना प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पैरेंट्स एसोसिएशन ने नियम-विरुद्ध बताए जा रहे सभी पदस्थापना और प्रभार आदेशों को तत्काल निरस्त अथवा संशोधित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उच्च पदों का प्रभार वरिष्ठता क्रम के अनुसार दिया जाना चाहिए, ताकि विभागीय व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
एसोसिएशन ने कहा कि मनमाने स्थानांतरण और पदस्थापना से शिक्षा तंत्र की साख प्रभावित हो रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित आदेशों में नियमों के अनुसार संशोधन नहीं किया गया तो वह प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर आगे की लड़ाई लड़ेगा।









