Breaking
- यादव समाज की भव्य शोभायात्रा का मानव मंदिर चौक पर विहिप-बजरंग दल ने किया पुष्...
- राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट में जयपुर संभाग ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
- गोवंश को सड़क से हटाकर गोशाला ले जाएं, ऐसा नहीं हुआ तो दफ्तरों में छोड़ेंगे :...
- कमला कॉलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
- सड़कों पर गौवंश की मौतों पर हिंदू जागरण मंच ने जताई चिंता, आईजी को सौंपा ज्ञापन
- नवोदय में 35वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट का शुभारंभ, 10 संभागों के 553 खिलाड़...
- राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
- सांकरा व टेड़ेसरा शराब दुकानों से अवैध आपूर्ति की शिकायत, जांच की मांग
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, पटरी पार के खिलाड़...
- राज्य खेल अलंकरण : संस्कार सिटी के वूशु खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव व प्रशिक...
यादव समाज की भव्य शोभायात्रा का मानव मंदिर चौक पर विहिप-बजरंग दल ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

राजनांदगांव। शहर में यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मानव मंदिर चौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठा और सामाजिक व धार्मिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मानव मंदिर चौक पर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने समाज के प्रमुखों और शोभायात्रा में शामिल लोगों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इससे आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं को जीवित रखने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है। स्वागत के दौरान दोनों संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।








