Breaking

ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ 16 October 2026 (11)

post

राजनांदगांव। ओबीसी की जातिगत जनगणना किए जाने और जनगणना प्रपत्र में इसके लिए एक पृथक से कॉलम जोड़े जाने की पुरजोर मांग को लेकर महासभा की प्रदेश व राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन चलाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों की तरह राजनांदगांव में भी ओबीसी महासभा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय में ऊर्जावान और कर्मठ नेताओं के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई, जो जी.ई. रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। यहां अपर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ओबीसी एकता, आरक्षण और जनगणना प्रपत्र में अलग से कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर निकाले गए इस जुलूस में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जोश देखते ही बनता था। हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज के साथ रैली ने जिला कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू जी, उपाध्यक्ष श्री एच के साहू जी राजनांदगांव के द्वारा किया गया।  इस राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज के जिला अध्यक्ष नोबल साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष राजेश साहू, देवांगन समाज से ललित नारायण, यादव समाज से शोभा राम यादव, और सिन्हा समाज से भूवन सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कांति मौर्य, उपाध्यक्ष मीरा साहू, जिला महासचिव निशा श्रीवास, उपाध्यक्ष संजय छत्तीसगढ़िया सहित वरिष्ठ सामाजिक संरक्षक नोहर दास साहू और ईश्वर साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में पहुंचे सामाजिक बंधुओं और साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम के सफल समापन पर ओबीसी महासभा जिला राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नरेश गंजीर (अधिवक्ता) ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी ओबीसी साथियों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER