Breaking
- प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन से अमित चौबे ने खड़ा किया ‘भारत ग्राम ऑर्गेनिक्स’,...
- अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी
- जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग पहुंचकर सौ...
- 20 साल की प्रज्ञा ने संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में रखे विचार, छत्तीसगढ़ ...
- संस्कार सिटी कॉलेज में एआई युग की शिक्षा और मानवीय मूल्यों पर अंतरराष्ट्रीय स...
- एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश
- इलाज के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों का आक्रोश, कलेक्टर से लगाई न्...
- मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
- अपोलो और संस्कार सिटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन...
- सोमनी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न, एसआईआर क...
कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। वहीं एनएसएस और एनसीसी की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और उच्च शिक्षित युवा ही विकसित भारत के संकल्प का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है। विशेष रूप से छात्राओं और नारी शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल गतिविधियों से जुड़ी 250 से अधिक छात्राओं को सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान तनाव प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। योग शिक्षक खिलेंद्र सोनी और क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने प्रशिक्षण दिया।
दूसरे सत्र में एनएसएस और एनसीसी की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक दुर्गेश साहू ने मार्शल आर्ट और विभिन्न रक्षात्मक तकनीकों का अभ्यास कराया। छात्राओं को आत्मसुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया गया।
तीसरे सत्र में महाविद्यालय के सभागार में संकल्प सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि नीलू शर्मा और विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मणीभास्कर गुप्ता की उपस्थिति में छात्राओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान नीलू शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सौजन्य से महाविद्यालय की छात्राओं को प्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं से छात्राओं को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। आयोजन प्रभारी रामकुमारी धुर्वा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलू शर्मा और जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मणीभास्कर गुप्ता का प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने आभार व्यक्त किया।











