Breaking
- नवोदय की कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स तकनीक
- प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइ...
- नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन, एआर और वीआर तकनीक
- आरक्षण के मुद्दों पर 25 अक्टूबर को निकलेगी महारैली
- शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
- मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान
- 13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
- आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बापूटोला में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ-कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से पहले 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 101 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नवागांव से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।
कामधेनु महायज्ञ एवं गौ-कथा के संकल्पकर्ता हरीश यादव ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में बैठकें कर जनसंपर्क किया गया है। इसके साथ ही 'एक मुट्ठी चावल का दान, गौ माता का सम्मान' अभियान चलाकर लोगों को आयोजन से जोड़ा गया। शहर के सभी 51 वार्डों में चलाए गए इस अभियान में सर्व समाज के पदाधिकारियों, सेवाभावी संस्थाओं और महिलाओं ने सहयोग किया।
हरीश यादव ने बताया कि एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को गौ-सेवा से जोड़ना और धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर संपर्क किया गया। इसमें माताओं और बहनों की विशेष भागीदारी रही। आयोजन समिति के अनुसार, जिले में पहली बार इस स्वरूप में आयोजित होने वाले कामधेनु महायज्ञ को लेकर गौ-प्रेमियों और धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह है। लोग स्वेच्छा से आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ एवं गौ-कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि समाज में गौ-संरक्षण, गौ-सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना भी है। आयोजन के माध्यम से लोगों को गौ-संरक्षण के प्रति जागरूक करने और सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन समिति ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों, गौ-सेवकों और सामाजिक संगठनों से 15 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा तथा 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित महायज्ञ एवं गौ-कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।











