Breaking
- सोमनी सरपंच नीलिमा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 16-0 से पारित
- विश्व मच्छर दिवस पर केसीजी में चला जागरूकता अभियान, घर-घर किया बुखार सर्वे
- पहली बार प्रदेश में होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- सावन उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान, राजनांदगांव से आभा श्रीवास्तव ने किया ...
- झूठी शिकायत कर फंसाने का आरोप, भीम आर्मी ने एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई...
- शक्तिधाम में औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई नागदेवता की पूजा
- मोहला में नए वृद्धाश्रम का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ ना...
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा में हर्षोल्लास एवं नवाचार के साथ मनाया गया ...
- नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश लेकर 30 किमी दौड़े डाक बम, ग्राम छिपा लोधेश्वर म...
- राजनांदगांव के सोमिल जैन ने जीता ‘ग्लोबल मिस्टर इंडिया’ का खिताब, क्षेत्र में...
सोमनी सरपंच नीलिमा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 16-0 से पारित

राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव की ग्राम पंचायत सोमनी में सरपंच श्रीमती नीलिमा साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को 16-0 से पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन में उपसरपंच विजय सिंह राजपूत सहित 16 पंचों व सदस्यों ने मतदान किया। प्रस्ताव के पक्ष में सभी 16 मत पड़े, जबकि सरपंच के पक्ष में एक भी मत नहीं मिला।
छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम, 1993 की धारा 21(4) के तहत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 20 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन सोमनी में सम्मेलन आयोजित किया गया था। सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी मुकेश बंछोर ने प्रक्रिया पूरी कराई।
सरपंच समेत चार सदस्य मतदान से रहे दूर
मतदान में उपसरपंच सहित कुल 16 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सरपंच नीलिमा साहू समेत चार पंचों ने मतदान नहीं किया। जानकारी के अनुसार सरपंच सहित दो पंच पंचायत परिसर पहुंचे थे, लेकिन बाद में वहां से चले गए और मतदान में शामिल नहीं हुए। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई और अविश्वास प्रस्ताव 16-0 से पारित घोषित किया गया।
विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में लाया गया था प्रस्ताव
सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपसरपंच विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पंचों द्वारा प्रस्तुत किया गया था। मतदान के पहले पंचायत की राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। हालांकि मतदान के दौरान प्रस्ताव के पक्ष में सदस्यों की एकजुटता नजर आई। प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचों ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और पंचायत के कामकाज को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही।
पंचायत भवन के आसपास पुलिस बल तैनात
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पंचायत भवन और आसपास के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डीएसपी, सोमनी थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब ग्राम पंचायत सोमनी में आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।











